Lucknow News: खराब मौसम और भारी बारिश के कारण आज स्कूल बंद, डीएम ने जारी किए आदेश
Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ में खराब मौसम और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने आज (14 अगस्त, गुरुवार) कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। यह फैसला छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।
पश्चिमी यूपी में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार, मानसूनी बारिश अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रही है। विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए पश्चिमी यूपी के चार जिलों सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इसके अलावा, 19 अन्य जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें लखीमपुर खीरी, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कासगंज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, झांसी और ललितपुर शामिल हैं। साथ ही, 36 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है।
बुधवार को पूर्वी और तराई के जिलों जैसे महाराजगंज, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली, पीलीभीत, और शाहजहांपुर में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सिद्धार्थ नगर में सबसे अधिक 77 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 14 और 15 अगस्त को पश्चिमी यूपी में अच्छी बारिश की संभावना है।
Also Read: Barabanki News: तेज रफ्तार डबल डेकर बस पलटी, 35 से ज्यादा यात्री घायल

