Siddharthnagar News: वंश के लालच में झांसा देकर की दूसरी शादी, ससुर ने बहू को किया दूसरे के हवाले, पीडिता ने दी आत्मदाह की धमकी

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के खेसरहा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला और गंभीर मामला सामने आया है। वंश (वारिस) के लालच में एक शादीशुदा व्यक्ति ने दूसरी महिला से धोखे से निकाह कर लिया। लेकिन मामला तब और बिगड़ गया जब दूसरी पत्नी ने पति के मामा पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए सास-ससुर पर भी सहयोग का आरोप लगाया।

धोखे से हुई थी दूसरी शादी

खेसरहा थाना, साकिन किनाउना की निवासी अफसाना खातून (26) ने एसपी सिद्धार्थनगर से लिखित शिकायत की है। अफसाना ने बताया कि उनका निकाह 6 अक्टूबर 2024 को बतसा निवासी मोहम्मद इमरान से मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था।

अफसाना के अनुसार, इमरान ने अपनी बहन के बुद्धनगर गोबरहवा स्थित मकान को अपना घर बताकर गलत पता दर्ज कराया और चकमा देकर यह निकाह किया। असलियत यह थी कि मोहम्मद इमरान पहले से शादीशुदा है और उसकी पहली पत्नी सूफिया से उसे बच्चा नहीं था। वंश को आगे बढ़ाने के लालच में इमरान ने अफसाना से दूसरी शादी की। शादी के कुछ दिन बाद ही इमरान काम के बहाने गुजरात के वापी चला गया।

Siddharthnagar Nikah

पहली पत्नी के आने से खुला राज

मामले का भंडाफोड़ तब हुआ जब पहली पत्नी सूफिया अपने सास-ससुर से झगड़ा करने लगी और गाली-गलौज करते हुए दूसरी शादी का राज खोल दिया। सूफिया ने कहा कि इमरान उसकी ज़िंदगी तो बर्बाद कर ही रहा है, दूसरी की भी कर रहा है। सच सामने आने पर दूसरी पत्नी अफसाना खातून आग बबूला हो गईं और घर में रोज झगड़ा होने लगा।

Siddharthnagar Nikah

सास-ससुर ने बहु को मामा के हवाले किया

शिकायत में अफसाना ने संदेश वाहक को आपबीती बताते हुए सबसे गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पति के वापी जाने के बाद, उनके ससुर मुहम्मद सफी और सास निशाबुनिशा ने रमवापुर निवासी संजय उर्फ मुस्तकीम (जो इमरान के मामा हैं) के इशारे पर उन्हें धोखा दिया। अफसाना ने शिकायत में कहा कि 11 अक्टूबर 2025 की रात लगभग 9 बजे मुस्तकीम उनके कमरे में घुस आए और अश्लील हरकतें करने लगे। जब अफसाना ने विरोध किया, तो सास-ससुर ने कहा, कोई बात नहीं। हमें वारिस चाहिए। इसलिए हम लोगों ने तुम्हें मुस्तकीम के हवाले किया है।

Siddharthnagar Nikah

न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी

एसपी कार्यालय के बाहर अफसाना खातून ने बताया कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह कप्तान कार्यालय या खेसरहा थाने के सामने आत्मदाह कर अपनी जान दे देंगी, जिसकी जिम्मेदारी खेसरहा पुलिस की होगी। थानाध्यक्ष खेसरहा अनूप कुमार मिश्रा ने कहा कि मामला पारिवारिक है। प्रार्थना पत्र मिला है और जाँच की जा रही है। जाँच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई निश्चित होगी। सीओ बांसी ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं आया है, लेकिन प्रार्थना पत्र मिलने पर जाँच करके मामला को शॉर्ट आउट किया जाएगा।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: Lucknow News: यातायात चालान की अनदेखी करनी पड़ेगी भारी, वाहन जब्त और लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.