छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 40-40 लाख के दो नक्सली ढेर
Sandesh Wahak Digital Desk: केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलियों से मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सुरक्षा बल लगातार अभियान चला रहे हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है।
अमित शाह ने सोशल मीडिया पर इस सफलता को सराहा
सुरक्षाबलों ने दो वरिष्ठ नक्सली कमांडरों को ढेर किया, जिन पर 40-40 लाख रुपये का इनाम था। मारे गए नक्सलियों की पहचान राजू दादा उर्फ कट्टा रामचंद्र रेड्डी (63) और कोसा दादा उर्फ कादरी सत्यनारायण (67) के रूप में हुई। दोनों ही बैन की गई कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओवादी) के केंद्रीय समिति सदस्य थे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर इस सफलता को सराहा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के शीर्ष नेतृत्व को धीरे-धीरे खत्म कर लाल आतंक की कमर तोड़ दी है।
Today, our security forces have achieved another major victory against the Naxalites. In the Abujhmad region of Narayanpur along the Maharashtra-Chhattisgarh border, our forces eliminated two Central Committee Member Naxal leaders – Katta Ramachandra Reddy and Kadri Satyanarayan…
— Amit Shah (@AmitShah) September 22, 2025
पंचायतों को सशक्त बनाना और आत्मसमर्पण नीति शामिल
नारायणपुर पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन गुरिया ने बताया कि मुठभेड़ महाराष्ट्र सीमा के पास अभुजमाड़ जंगल में हुई। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में AK-47, INSAS राइफल, ग्रेनेड लांचर और विस्फोटक सामग्री बरामद की। मोदी सरकार की नक्सल नीति में मजबूत सुरक्षा व्यवस्था, विकास कार्य, पंचायतों को सशक्त बनाना और आत्मसमर्पण नीति शामिल हैं।
इसके तहत हथियार छोड़ने वाले नक्सलियों को आर्थिक मदद, नौकरी और प्रशिक्षण दिया जाता है। इस मुठभेड़ के बाद छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के शीर्ष नेतृत्व को बड़ा झटका लगा है और लाल आतंक पर नियंत्रण पाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है।
Also Read: लखीमपुर खीरी: नवरात्रि की धूम, सिंगाही में कलश यात्रा से गूंज उठी सरयू नदी

