Seema Haider Case: सीमा हैदर और सचिन की बिगड़ी तबियत, घर में चढ़ाया जा रहा ग्लूकोज
Sandesh Wahak Digital Desk: पाकिस्तान से आई सीमा हैदर और भारत के सचिन की प्रेम कहानी इन दिनों खूब सुर्खियां में है, वहीं इसी बीच सोशल मीडिया पर सीमा को लेकर कुछ लोगों ने ऐसे भी आरोप लगाए कि वह पाकिस्तान की एक जासूस है।
इसके साथ ही कुछ लोगों ने तो सीमा को पाकिस्तान के स्लिपर सेल का सदस्य तक बता दिया, इन्हीं आशंकाओं के मद्देनजर यूपी एटीएस ने सीमा से करीब 18 घंटे तक पूछताछ की है। दूसरी ओर इसी आपधापी के बीच सीमा हैदर और सचिन की तबियत बिगड़ गई है, जहाँ दोनों को घर में ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार सीमा और सचिन दोनों को बेचैनी और कमजोरी की शिकायत होने लगी, जहाँ घरवालों ने इसकी सूचना स्थानीय डॉक्टर को दी। दोनों के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए डॉक्टर ने शरीर में ग्लूकोज चढ़ाने की सलाह दी, दोनों के स्वास्थ्य को लेकर सचिन के घरवालों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Also Read: विधानभवन वीवीआईपी कैंटीन में ठगी, फूड सप्लाई का झांसा देकर ऐंठे 7.50 लाख

