लखनऊ में 7 ताइक्वांडो चैंपियंस को मिली ब्लैक बेल्ट, डॉ. रफत ने कहा- अब बढ़ी प्रदर्शन की जिम्मेदारी
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन के सभागार में बृहस्पतिवार को एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें ताइक्वांडो के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सात खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
ब्लैक बेल्ट सम्मान
खिलाड़ियों को यह सम्मान यूपी ओलम्पिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर और पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी डॉ. सैय्यद रफत द्वारा प्रदान किया गया।
ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने वाले खिलाड़ी
- शंभू कुमार (1st Dan)
- तौकीर अली (2nd Dan)
- संध्या चैरसिया (1st Dan)
- तनिष पांडे (1st Dan)
- अब्दुल्ला अंसारी (1st Dan)
- उमर अंसारी (1st Dan)
- रुद्र प्रताप सिंह (1st Dan)
प्रमाण पत्र का महत्व
ब्लैक बेल्ट का यह प्रमाण पत्र खिलाड़ियों को वर्ल्ड ताइक्वांडो हेडक्वार्टर (कुकीवान), दक्षिण कोरिया द्वारा दिया जाता है। यह उन खिलाड़ियों को प्रदान किया जाता है, जो कलर बेल्ट की सभी परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के बाद ब्लैक बेल्ट की परीक्षा में सफल होते हैं।
खिलाड़ियों को संदेश
डॉ. सैय्यद रफत ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ब्लैक बेल्ट प्राप्त करना न केवल गर्व की बात है, बल्कि यह बेहतर प्रदर्शन करने की जिम्मेदारी का भी एहसास कराता है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन को और बेहतर करने के लिए हमेशा तैयार रहने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो मास्टर और पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मो. नदीम, राजेश वर्मा, महेंद्र सिंह, और सरिता गौतम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Also Read: लखनऊ में राष्ट्रीय जंबूरी की भव्य तैयारी, सीएम योगी ने किया निरीक्षण, 45 करोड़ से बन रही टेंट सिटी

