Shahjahanpur News: हादसों का अड्डा बना तिलहर तिराहा, कब होगा अंडरपास या स्पीड ब्रेकर का निर्माण?

Sandesh Wahak Digital Desk: तिलहर का खतरनाक तिराहा और पावर हाउस के सामने का इलाका एक बार फिर चर्चा में है। यहां आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं ने आज एक और जान ले ली। इस बार शिकार हुए मृतक राजू की मौत ने एक बार फिर प्रशासन की नाकामी को उजागर कर दिया है।

कब तक चलेगा यह सिलसिला?

spn
प्रोफेसर डा जाने आलम खान नगर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी तिलहर

इस इलाके में अक्सर होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर प्रदेश और नगर कांग्रेस ने कई बार SDM/DM को ज्ञापन देकर धरना प्रदर्शन किया है। DM साहब ने भी सर्वे करके आश्वासन दिया था कि जल्द ही इस जगह पर काम शुरू होगा और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कुछ अस्थायी इंतजाम किए जायेंगे । लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अगर प्रशासन ने समय रहते कोई कदम उठाया होता, तो शायद आज राजू भाई की जान न जाती।

कब तक गवाएंगे लोग अपनी जान?

सवाल यह है कि आखिर कब तक यहां के लोगों को अपनी जान गवानी पड़ेगी? तिलहर तिराहे और हाइडिल के सामने लगातार हो रही दुर्घटनाओं में कितनी और जानें जायेगी ? कितने और घर उजड़ेंगे? प्रशासन को चाहिए कि वह जल्द से जल्द इस जगह पर अंडरपास या स्पीड ब्रेकर बनवाए, ताकि आगे होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। इस इलाके में हो रही मौतों और टूटते परिवारों की जिम्मेदारी किसकी है? क्या प्रशासन इस सवाल से मुंह चुराएगा, या फिर अब कोई ठोस कार्रवाई करेगा?

 

Also Read: आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो को कुचला, 3 की मौत, 2…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.