Shahjahanpur news: युवा कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में महिलाओं और युवाओं को मिली अहम भागीदारी
Sandesh Wahak Digital Desk: जिला युवा कांग्रेस कमेटी, शाहजहांपुर की नई कार्यकारिणी को पश्चिम उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पारस शुक्ला ने हरी झंडी दे दी है। इस नई टीम में हर वर्ग – महिला, ओबीसी, दलित और अन्य समुदायों को प्रतिनिधित्व देकर संगठन को सामाजिक रूप से और अधिक मजबूत व समावेशी बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है।
कार्यकारिणी की स्वीकृत सूची जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राम जी अवस्थी को सौंप दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों से अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें।
नई कार्यकारिणी से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी
जिला अध्यक्ष राम जी अवस्थी ने इस मौके पर कहा, “नई कार्यकारिणी से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। यह एक समावेशी टीम है, जो समाज के हर तबके की आवाज़ को मंच देगी। हमारा लक्ष्य है कि राहुल गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाकर युवाओं को एकजुट किया जाए और कांग्रेस को सशक्त बनाया जाए।”
उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही विधानसभा, ब्लॉक और नगर स्तर पर भी संगठनात्मक ढांचे को मजबूत किया जाएगा। सभी पदाधिकारियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वे पूरे समर्पण के साथ काम करें ताकि शाहजहांपुर में युवा कांग्रेस नई ऊंचाइयों को छू सके। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ‘मुन्ना’ ने भी नई टीम को बधाई देते हुए कहा, “यह कार्यकारिणी कांग्रेस की समावेशी सोच को दर्शाती है। हमें मिलकर संगठन को और सशक्त बनाना है और राहुल गांधी जी की सोच को गांव-गांव पहुंचाना है।”
नई कार्यकारिणी में नियुक्त प्रमुख पदाधिकारी
जिला उपाध्यक्ष: सोभित मिश्रा, हितेश बघेल, आलोक शर्मा (एड.), शुभम सक्सेना, कृष्ण बाबू कश्यप, अंकित मिश्रा (एड.), इरफान खान, गरिमा प्रभाकर
जिला महासचिव: राहिल अंसारी, अमन गुप्ता, शिवओम मिश्रा, शावेज खान, अवनीश कुमार सिंह (एड.), प्रेरणा त्रिपाठी, फरहा नाज, उस्मान शाह
जिला सचिव: राहुल सिंह, दीपांश वर्मा, सत्येंद्र यादव, शिवम कुशवाहा, आलोक मिश्रा, हिमांशु खुराना, मनीष सक्सेना, अंश शर्मा, मिन्हा, आमिर खान
जिला मीडिया प्रभारी: रोहित कुमार जट्ट
कार्यकारिणी की घोषणा पर जिले के तमाम वरिष्ठ नेताओं ने खुशी जताई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार श्रीवास्तव, फुरकान अहमद कुरैशी, सुरेश चंद्र शुक्ला, जिला महासचिव गौरव त्रिपाठी, उन्न मिश्रा (मुल्लू), वी.एन. यादव, फरमान खान, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अर्चना बाल्मीकि, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष रफी उल हसन सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर नव-नियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
Also Read: संसद में विपक्ष के हंगामे पर कंगना रनौत का पलटवार, बोलीं- सदन की गरिमा टूट रही

