हजरतबल की घटना पर भड़के शाहनवाज हुसैन, बोले- राष्ट्रीय चिन्ह का अपमान बर्दाश्त नहीं
Sandesh Wahak Digital Desk: जम्मू-कश्मीर की हजरतबल दरगाह में अशोक स्तंभ को तोड़े जाने की घटना पर बिहार में राजनीति गर्म हो गई है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने इस घटना पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि राष्ट्रीय चिन्ह का अपमान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
शाहनवाज हुसैन ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कोई अपने ही देश में राष्ट्रीय चिन्ह का अपमान करे और यह बहाना दे कि वह एक धार्मिक स्थान है। क्या वे भारतीय करेंसी (नोट) भी लेना बंद कर देंगे, जिस पर हमारा राष्ट्रीय चिन्ह होता है? ऐसी मानसिकता के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने महबूबा मुफ्ती और उनके परिवार पर भी इस घटना का बचाव करने का आरोप लगाया, जिसे उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया।
🎥| कश्मीर की हजरतबल दरगाह पर हुए विवाद पर जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन और बीजेपी नेता दरख्शां अंद्राबी की प्रतिक्रिया।@DrDarakhshanKh1 | @drdarakhshan | #Kashmir I #HazratbalDargah I #AshokaChakr I #Srinagar pic.twitter.com/DewJLLaIOM
— यूनीवार्ता (@univartaindia1) September 5, 2025
तेजस्वी, प्रशांत किशोर और राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
इस दौरान शाहनवाज हुसैन ने राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव के बिहार से पलायन के आरोपों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, बिहार के युवा आज रोजगार के बेहतर अवसर के लिए कहीं भी जाएंगे, चाहे वह देश हो या विदेश। जब बिहार में जंगलराज था, तब पलायन होता था, आज कोई पलायन नहीं कर रहा है। आज युवा काम के लिए जा रहे हैं।
उन्होंने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर भी निशाना साधा और कहा कि खुद उन्हें भी जब काम का मौका मिला तो उन्होंने कई राज्यों में काम किया। उन्होंने कहा कि अगले पाँच सालों में एक करोड़ लोगों को रोजगार मिलने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, पीएम मोदी लोगों के दुख-दर्द में शामिल होते हैं। वे राहुल गांधी की तरह छुट्टी मनाने नहीं जाते, बल्कि दुख में लोगों के आँसू पोंछने जाते हैं।
Also Read: Asia Cup 2025: पति और पत्नी दोनों कमाएंगे पैसा, गजब की है ये जोड़ी

