Prayagraj News: अविमुक्तेश्वरानंद पर पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज, नाबालिगों के यौन शोषण और धमकी का आरोप
Prayagraj News: प्रयागराज की एक अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके सहयोगियों के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। यह मामला झूंसी थाने में दर्ज किया गया है, जिसमें पॉक्सो (POCSO) एक्ट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं।
यह पूरी कार्रवाई आशुतोष ब्रह्मचारी नामक व्यक्ति द्वारा अदालत में दिए गए एक प्रार्थना पत्र के बाद शुरू हुई। आरोप बेहद गंभीर हैं प्रार्थना पत्र में दावा किया गया है कि शंकराचार्य और उनके शिष्यों ने नाबालिग बच्चों के साथ यौन शोषण किया और उन्हें डराया-धमकाया। अदालत ने शनिवार को इन आरोपों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को तत्काल एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था।
पुलिस ने इस मामले में न केवल शंकराचार्य को नामजद किया है, बल्कि उनके करीबियों को भी आरोपी बनाया है।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (शंकराचार्य, ज्योतिष पीठ)
मुकुंदानंद ब्रह्मचारी (शंकराचार्य के शिष्य)
तीन अज्ञात व्यक्ति
पुलिस की सुपरफास्ट कार्रवाई
कोर्ट का आदेश आने के महज कुछ ही घंटों के भीतर झूंसी पुलिस ने शनिवार की देर रात मामला दर्ज कर लिया। एफआईआर दर्ज होने के बाद अब पुलिस साक्ष्य जुटाने और गवाहों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया में जुट गई है। चूंकि मामला बच्चों के यौन शोषण (पॉक्सो) से जुड़ा है, इसलिए पुलिस की जांच का दायरा काफी बड़ा और सख्त हो सकता है।
Also Read: खिलाड़ियों को सिर्फ 3 हजार सैलरी, अब BCCI ने थामा हाथ, किया बड़ा ऐलान

