शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में भर्ती

Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां की बिगड़ती सेहत की खबर मिलते ही शिल्पा शेट्टी भी तुरंत उनका हाल जानने के लिए अस्पताल पहुँचीं।

अस्पताल पहुँचते ही शिल्पा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी मां से मिलने के लिए दौड़ते हुए अस्पताल में दाखिल होती दिख रही हैं। यह वीडियो वायरल होते ही, लोगों ने कमेंट्स में सुनंदा शेट्टी के जल्द ही ठीक होने की दुआएं करना शुरू कर दिया।

शिल्पा शेट्टी का अपनी मां के साथ एक खास और मजबूत कनेक्शन है। वह अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी मां के प्रति प्यार जताती रहती हैं। बीते 20 जून को सुनंदा शेट्टी के जन्मदिन पर भी शिल्पा ने उनके लिए एक भावुक नोट लिखा था और प्यारी तस्वीरें व वीडियो साझा किए थे। अब, जब उनकी मां अस्पताल में भर्ती हैं, तो फैंस भी अभिनेत्री के लिए समर्थन दिखा रहे हैं।

Also Read: कोबरापोस्ट का बड़ा आरोप, अनिल अंबानी समूह ने किया 28,874 करोड़ रुपये से अधिक का बैंकिंग फ्रॉड, मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका

Get real time updates directly on you device, subscribe now.