कार्तिक आर्यन के फैंस को झटका! 2026 में नहीं आएगी म्यूजिकल ड्रामा, ‘कैप्टन इंडिया’ आगे बढ़ी
Sandesh Wahak Digital Desk: कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर लगातार चर्चा में हैं।
साल 2025 में एक ही फिल्म रिलीज करने वाले कार्तिक के खाते में अब कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, लेकिन उनमें से कुछ की रिलीज डेट आगे खिसकती नजर आ रही है।
साल 2021 में अनाउंस हुई फिल्म कैप्टन इंडिया को लेकर अब ताज़ा जानकारी सामने आई है। पहले इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी हंसल मेहता को दी गई थी, लेकिन अब इसे शिमित अमीन डायरेक्ट करेंगे, जो इससे पहले चक दे! इंडिया जैसी फिल्म बना चुके हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग मई से जुलाई 2026 के बीच शुरू हो सकती है। फिल्म तय शेड्यूल पर आगे बढ़ रही है और कार्तिक अपनी मौजूदा फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद इस प्रोजेक्ट से जुड़ेंगे।

अनुराग बसु की म्यूजिकल ड्रामा अब 2027 में
कार्तिक आर्यन की अनुराग बसु के साथ बन रही अनटाइटल्ड रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म भी फिलहाल चर्चा में है। इस फिल्म में कार्तिक के साथ श्रीलीला नजर आएंगी।
पहले इसे 2025 या 2026 में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब यह फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में आने की तैयारी में है।
फिल्म की शूटिंग का श्रीनगर शेड्यूल शुरू हो चुका है, जबकि आउटडोर शूट पहलगाम में भी किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को T-Series प्रोड्यूस कर रही है। हालांकि, कहानी को लेकर फिलहाल कोई नया खुलासा नहीं किया गया है।
स्पोर्ट्स ड्रामा में भी दिखेंगे कार्तिक
इसी बीच, ‘चंदू चैंपियन’ के बाद कार्तिक आर्यन एक बार फिर स्पोर्ट्स ड्रामा में नजर आएंगे। वह कबीर खान के निर्देशन में बनने वाली एक मेगा-बजट फिल्म में कश्मीरी किक बॉक्सर तजामुल इस्लाम की जिंदगी से प्रेरित कहानी में कोच की भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म पर काम शुरू हो चुका है।
‘नागजिला’ अगस्त में होगी रिलीज
वहीं कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘नागजिला’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है, जो इसी साल अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कुल मिलाकर, कार्तिक आर्यन के फैंस को 2026 में कुछ प्रोजेक्ट्स के लिए इंतजार करना पड़ेगा, लेकिन ‘कैप्टन इंडिया’ और स्पोर्ट्स ड्रामा को लेकर एक्साइटमेंट बरकरार है।
Also Read: 9 महीने बाद बंद होगा ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’? अफवाहों पर मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी

