Hamirpur News: गोलगप्पे के पैसे मांगने पर दुकानदार को पीटा, सिपाही और दरोगा लाइन हाजिर

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि पर एक बार फिर सवाल खड़ा हुआ है। हमीरपुर जिले के राठ क्षेत्र में, मुफ्त में गोलगप्पे खाने के बाद एक सिपाही और एक दारोगा ने दुकानदार को बेरहमी से पीटा। जब इस घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक को मिली, तो उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।

10 रुपये मांगे तो शुरू कर दी पिटाई

पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि औता गांव में शिवा नाम का एक युवक गोलगप्पे की ठेलिया लगाता है। मंगलवार को राठ कोतवाली में तैनात दारोगा शिवमदत्त और सिपाही जितेंद्र कुमार किसी काम से गांव गए थे। उन्होंने शिवा की ठेलिया पर गोलगप्पे खाए। जब दुकानदार ने उनसे 10 रुपये मांगे, तो दोनों भड़क गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस मारपीट में दुकानदार को काफी चोटें आईं।

सोशल मीडिया पर मामला उछला, SP ने लिया एक्शन

दुकानदार शिवा ने इसकी लिखित शिकायत राठ के क्षेत्राधिकारी आरपी सिंह से की। इसी बीच यह मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा ने तुरंत मामले की जांच के आदेश दिए। जांच में सिपाही और दारोगा दोषी पाए गए। इसके बाद एसपी ने बिना देरी किए दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया।

Also Read: लखनऊ के चिनहट में अवैध हुक्का बार पर छापा, तीन गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.