मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शॉर्ट सर्किट, धुआं उठते ही सुरक्षा घेरे में बाहर निकाली गईं बसपा सुप्रीमो
Lucknow News: राजधानी लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन के मौके पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हॉल में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। गनीमत यह रही कि सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा होने से टल गया और किसी को कोई चोट नहीं आई।
यह वाकया उस समय हुआ जब मायावती की प्रेसवार्ता लगभग समाप्त होने वाली थी। अचानक बिजली के एक बोर्ड से तेज चिंगारियां निकलने लगीं और भारी मात्रा में धुआं उठने लगा। बिजली के बोर्ड से निकलती चिंगारियों और धुएं को देखकर वहां मौजूद पत्रकारों, कैमरापर्सन और पार्टी नेताओं में अफरातफरी मच गई। कुछ ही पलों में पूरा हॉल धुएं की चपेट में आ गया।
जन्मदिन के दिन मायावती की जान पर बन आई..
बाल-बाल बचीं बसपा सुप्रीमो मायावती..
आज अपने जन्मदिन के अवसर पर बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती आवास पर प्रेस कॉन्फ़्रेंस को संबोधित कर रही थीं तभी लाइट से धुआँ निकलने लगा.. धुआँ निकलते ही हॉल में अफरा-तफरी मच गई..
सुरक्षा कारणों से… pic.twitter.com/GJJqLywROg— Vivek K. Tripathi (@meevkt) January 15, 2026
सुरक्षाकर्मियों के घेरे में सुरक्षित निकलीं मायावती
जैसे ही शॉर्ट सर्किट हुआ, मायावती की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी तुरंत अलर्ट हो गए। खतरे को भांपते हुए उन्होंने पलक झपकते ही पूर्व मुख्यमंत्री के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाया और उन्हें सुरक्षित तरीके से हॉल से बाहर निकाल कर उनके आवास की ओर ले गए। सुरक्षा टीम की इस त्वरित कार्रवाई की वजह से मायावती को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सका।
Also Read: अब भारत के बच्चों के लिए नए हेल्थ पैरामीटर्स तय करेगा ICMR

