कपिल शर्मा के कैफे पर फिर चली गोलियां, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
Sandesh Wahak Digital Desk: कनाडा के सर्रे शहर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां भारत के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के Kaps Caffe पर फिर से फायरिंग की गई है। बताया जा रहा है कि कैफे पर तीन बार गोलियां चलाई गईं, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह दूसरी बार है जब कपिल शर्मा के कैफे को निशाना बनाया गया है।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
जिसके बाद इस घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गोल्डी ढिल्लों और कुलदीप सिद्धू नाम के दो युवकों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर ली है। कुलवीर सिद्धू की ओर से की गई इस पोस्ट में लिखा गया है। वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह… आज जो (Kaps Caffe, सर्रे) में तीन बार फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं, कुलवीर सिद्धू और गोल्डी ढिल्लों लेते हैं।
पोस्ट में आगे लिखा गया कि उनका आम जनता से कोई झगड़ा नहीं है, लेकिन जिनसे दुश्मनी है, वे लोग उनसे दूर रहें। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि जो लोग अवैध कारोबार करते हैं, लोगों से काम करवा कर पैसे नहीं देते, वे भी सतर्क रहें।

बाकी स्टार्स को भी चेतावनी
गोल्डी और कुलवीर ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा, जो भी बॉलीवुड में धर्म के खिलाफ बोलते हैं, वो भी तैयार रहें, गोली कहीं से भी आ सकती है। वहीं स्थानीय पुलिस इस फायरिंग की जांच में जुट गई है। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। कनाडा में पिछले कुछ महीनों से भारतीय हस्तियों और व्यवसायों से जुड़े ठिकानों पर फायरिंग की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं।
Also Read: ट्रंप के बयान पर भारत का पलटवार: हमारी तेल नीति राष्ट्रहित से तय होती है, किसी दबाव से नहीं

