Shraddha Kapoor: शादी में रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग पहुंचीं श्रद्धा कपूर, गोल्डन एथनिक लुक और पानी पुरी प्रेम ने खींचा ध्यान

Shraddha Kapoor: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर हाल ही में अहमदाबाद में एक शादी समारोह में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ शामिल हुईं। इस मौके पर श्रद्धा ने गोल्डन एथनिक आउटफिट पहना था, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। राहुल मोदी ग्रे सूट में नजर आए। दोनों ने दूल्हा-दुल्हन के साथ स्टेज पर पोज दिए, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

श्रद्धा कपूर ने साझा की तस्वीरें

श्रद्धा कपूर ने इस समारोह में अपने खाने के शौक को भी जाहिर किया। उन्होंने पानी पुरी का आनंद लेते हुए तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं। एक तस्वीर में वे पानी पुरी खाते हुए दिखीं और कैप्शन में लिखा, “गिनना भूल गई फिर याद आया शादी में तो अनलिमिटेड होती है।

श्रद्धा और राहुल के रिश्ते को चल रही अटकलें

श्रद्धा और राहुल के रिश्ते को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, दोनों ने सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है, लेकिन इस तरह के सार्वजनिक उपस्थितियों से उनके बीच के संबंधों की चर्चा तेज हो जाती है। इससे पहले भी दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है, जिससे उनके रिश्ते की अफवाहों को बल मिला है।

श्रद्धा कपूर का वर्कफ्रंट

श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे हाल ही में ‘स्त्री 2’ में नजर आई थीं, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। फैंस उनकी आगामी परियोजनाओं की प्रतीक्षा कर रहे हैं। व्यक्तिगत जीवन में श्रद्धा का यह अंदाज और राहुल मोदी के साथ उनकी केमिस्ट्री फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

बता दे, इस समारोह में श्रद्धा का गोल्डन एथनिक लुक, राहुल मोदी के साथ उनकी उपस्थिति और पानी पुरी के प्रति उनका प्रेम सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

Also Read: Sunita Ahuja: गोविंदा से तलाक की अफवाहों पर सुनीता आहूजा ने दिया जोरदार बयान, वीडियो वायरल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.