Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर के फोन के वॉलपेपर ने खोली पोल, बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक तस्वीर हुई वायरल !
Shraddha Kapoor: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। ‘स्त्री 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद से श्रद्धा हर तरफ छाई हुई हैं, लेकिन इस बार चर्चा उनकी फिल्मों से ज्यादा उनकी लव लाइफ को लेकर हो रही है। हाल ही में मुंबई में स्पॉट हुईं श्रद्धा कपूर का फोन वॉलपेपर चर्चा का विषय बन गया, जिसने उनकी रोमांटिक जिंदगी की झलक दुनिया को दिखा दी।
फोन के वॉलपेपर ने खोली श्रद्धा के प्यार की पोल

रविवार को श्रद्धा कपूर मुंबई में नजर आईं, जहां उनके कैजुअल लुक ने फैंस का ध्यान खींचा, लेकिन असली सरप्राइज तब मिला जब गलती से उनके फोन का पावर बटन दब गया और वॉलपेपर दिख गया। इस वॉलपेपर में श्रद्धा कपूर अपने कथित बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। वायरल तस्वीर में श्रद्धा मिरर सेल्फी ले रही हैं और राहुल मोदी उन्हें पीछे से हग और किस करते दिख रहे हैं।
पहले भी साथ दिख चुके हैं श्रद्धा और राहुल

श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी की डेटिंग की अफवाहें काफी समय से चल रही हैं। दोनों को हाल ही में अहमदाबाद में एक शादी में साथ देखा गया था, जहां से उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इसके अलावा, अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन में भी दोनों साथ पहुंचे थे। कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है, क्योंकि दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया था। हालांकि, अब फिर से साथ दिखने के बाद फैंस मान रहे हैं कि ये रिश्ता अब भी बरकरार है।
कौन हैं राहुल मोदी?

राहुल मोदी फिल्म इंडस्ट्री में एक जाने-माने लेखक और असिस्टेंट डायरेक्टर हैं। उन्होंने ‘प्यार का पंचनामा 2’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और ‘तू झूठी मैं मक्कार’ जैसी फिल्मों पर काम किया है। श्रद्धा और राहुल की पहली मुलाकात भी ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के सेट पर हुई थी, और तभी से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। फैंस को अब इस बात का इंतजार है कि श्रद्धा खुद इस रिश्ते को कब ऑफिशियल करती हैं!
Also Read: ‘तेनाली राम’ के सेट पर लगी आग, 2 घंटे के लिए रुकी शूटिंग, टला बड़ा हादसा

