Shravasti News: IGRS की समीक्षा बैठक में हड़कंप, DM ने 3 गैरहाजिर अधिकारियों का वेतन काटा

Sandesh Wahak Digital Desk: श्रावस्ती जिले में शिकायतों के निपटारे को लेकर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने सख्त रुख अपनाया है। IGRS पोर्टल पर मिली शिकायतों की समीक्षा बैठक में जब तीन अधिकारी नदारद पाए गए, तो डीएम ने तुरंत उनका एक दिन का वेतन काटने का आदेश दे दिया। डीएम की इस कार्रवाई से जिले के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरा मामला?

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में IGRS (Integrated Grievance Redressal System) की समीक्षा बैठक बुलाई थी। इस बैठक में डायट इकौना के प्राचार्य, बांट माप निरीक्षक और सरयू नहर खंड-6 के अधिशासी अभियंता अनुपस्थित थे। इस पर नाराज होकर डीएम ने इन तीनों का एक दिन का वेतन काटने और कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

DM ने दिए सख्त निर्देश

डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि IGRS पर मिलने वाली शिकायतों को समय पर और अच्छी तरह से निपटाया जाए। शिकायतों के निपटारे के बाद उसकी रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की जाए। असंतुष्ट फीडबैक वाली शिकायतों पर विशेष ध्यान दिया जाए। अगली बैठक में कम संतुष्टि मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी। इसके साथ ही अधिकारी खुद मौके पर जाकर शिकायतों की जांच करें और फोटो के साथ रिपोर्ट लगाएं।

उन्होंने साफ चेतावनी दी कि जो अधिकारी या कर्मचारी शिकायतों के निपटारे में रुचि नहीं दिखाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Also Read: UP Politics: अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी, सपा नेताओं ने दरियाबाद थाने में दी तहरीर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.