Shravasti News : इंस्पेक्टर से DSP बने राजकुमार, SP ने लगाया कंधे पर पदचिन्ह

Sandesh Wahak Digital Desk: श्रावस्ती जिले के थाना एएचटी प्रभारी रहे इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह का प्रमोशन हो गया है। अब वह पुलिस उपाधीक्षक (DSP) बन गए हैं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी और अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम ने उनके कंधे पर पदचिन्ह लगाकर उन्हें सम्मानित किया। दोनों अधिकारियों ने राजकुमार सिंह की मेहनत और ईमानदारी की तारीफ की।

‘पदोन्नति एक नई और बड़ी जिम्मेदारी है’

पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने इस दौरान कहा पदोन्नति केवल एक नया पद नहीं है, बल्कि एक नई और बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान पुलिसकर्मी के समर्पण और संगठन के प्रति उसकी निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि पदोन्नति हमेशा कड़ी मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी का नतीजा होती है, जो बाकी पुलिसकर्मियों को भी प्रेरित करती है।

एसपी भाटी ने पदोन्नत हुए अधिकारी राजकुमार सिंह को अपने नए कार्यस्थल पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम करने की सलाह दी। साथ ही, उन्होंने कहा कि वे आम जनता को न्याय दिलाने में अपनी भूमिका निभाएं और पुलिस बल की प्रतिष्ठा को बनाए रखें। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: माता प्रसाद वर्मा 

 

Also Read: लखनऊ में बेकाबू रोडवेज बस पलटी, 12 यात्री गंभीर रूप से घायल; कई लोग फंसे

Get real time updates directly on you device, subscribe now.