श्रावस्ती पुलिस अधीक्षक ने की बीट प्रणाली और लंबित मुकदमों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

Shravasti News: पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने 11 सितंबर की देर रात पुलिस लाइन में मासिक अपराध गोष्ठी और सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था की समीक्षा की और अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए।

बीट प्रणाली पर दिया जोर

पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले बीट पुलिसकर्मियों की बीट बुक की जाँच की और उन्हें बीट प्रणाली को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीट क्षेत्र किसी भी कीमत पर खाली नहीं रहना चाहिए और बीट बुक में अपराधियों तथा अराजक तत्वों की जानकारी को हमेशा अपडेट रखा जाना चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने लंबित पड़े मुकदमों को जल्द और गुणवत्ता के साथ निपटाने, तथा विवेचना में इलेक्ट्रॉनिक सबूतों का इस्तेमाल करने पर जोर दिया।

गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अधिकारियों को निर्देश दिए।

  • सीसीटीवी कैमरे लगाने और त्रिनेत्र ऐप पर अपराधियों की जानकारी दर्ज करने की प्रगति की समीक्षा की गई।
  • इसके तहत की गई कार्रवाई और गैंगस्टर एक्ट के तहत अपराधियों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की गई।
  • आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों को समय पर और सही तरीके से निपटाने के निर्देश दिए गए।
  • महिला बीट अधिकारियों को अपने क्षेत्र में महिला अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखने और जनसुनवाई को बेहतर बनाने के लिए कहा गया।
  • आगामी त्यौहार विश्वकर्मा पूजा और शारदीय नवरात्रि को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
  • इंडो-नेपाल सीमा पर एसएसबी के साथ मिलकर नियमित गश्त और चेकिंग सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।

उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को त्योहार रजिस्टर का अवलोकन करने का भी निर्देश दिया, ताकि संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जा सके।

रिपोर्ट: माता प्रसाद वर्मा

 

Also Read: श्रावस्ती में ‘विकसित यूपी’ के रोडमैप पर हुई चर्चा, पत्रकारों और स्वयं सहायता समूहों ने दिए अहम सुझाव

Get real time updates directly on you device, subscribe now.