BCCI Central Contract: अय्यर को मिलेगा इनाम, आवेश खान-रजत पाटीदार समेत ये खिलाड़ी होंगे कॉन्ट्रैक्ट से बाहर
BCCI Central Contract List 2025: BCCI आगामी वर्ष के लिए जल्द ही सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी करने वाला है.

दरअसल, बोर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आंकलन करने के बाद लिस्ट जारी करेगा. आपको बता दें कि पिछले साल फरवरी में ही लिस्ट जारी कर दी गई थी.
लेकिन इस बार चैंपियंस ट्रॉफी के चलते इसमें देरी हुई. पिछले साल बीसीसीआई की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल कई प्लेयर्स अंतर्राष्ट्रीय मैचों में भाग नहीं लेने के कारण इस बार की लिस्ट से बाहर हो सकते हैं.
ये खिलाड़ी हो सकते हैं सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर

तेज गेंदबाज आवेश खान, बल्लेबाज रजत पाटीदार, विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भारत वो खिलाड़ी हैं. जो इस बार बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हो सकते हैं.
दरअसल, पिछले साल तीनों खिलाड़ियों को ‘सी ग्रेड’ में रखा गया था. सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल होने के बाद रजत पाटीदार ने पिछले कैलेंडर वर्ष में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला.
बेशक उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पिछले संस्करण में शानदार प्रदर्शन किया और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे. लेकिन उन्हें भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज में जगह नहीं मिली थी. इस बार आईपीएल (IPL 2025) में आरसीबी की कप्तानी करने वाले रजत पाटीदार बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हो सकते हैं.
वहीं, गेंदबाज आवेश खान भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर हो सकते हैं. उन्होंने 2024 में खेले 6 टी20 मैचों में 6 विकेट लिए थे. उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच 2023 में खेला था. संभावना है कि इस बार आवेश लिस्ट से बाहर हो सकते हैं. और केएस भरत को भी लिस्ट से बाहर रखा जा सकता है, उन्होंने अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच फरवरी 2024 में खेला था.
इसके अलावा शार्दुल ठाकुर को भी बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर रखा जा सकता है. वैसे रणजी ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था. उन्हें जून में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम में चुना जा सकता है.
ऐसे में देखना होगा कि क्या वह अपना स्थान लिस्ट में बचा पाएंगे या नहीं. जबकि रविचंद्रन अश्विन भी लिस्ट से बाहर होंगे. क्योंकि उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी है.
अय्यर को मिल सकती है जगह

पिछले साल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर होने वाले खिलाड़ियों में एक बड़ा नाम श्रेयस अय्यर का था. उन्हें घरेलू क्रिकेट को गंभीरता से नहीं लेने के चलते बाहर किया गया था. अब चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल किया जा सकता है.
Also Read: अमीरी हो तो ऐसी… चैंपियंस ट्रॉफी की प्राइज मनी से ज्यादा महंगी है पांड्या की घड़ी

