मिर्जापुर फिल्म में मौत के मुंह से वापस लौटीं स्वीटी गुप्ता, श्रिया पिलगांवकर ने सेट से फोटो शेयर कर फैंस को चौंकाया

Sandesh Wahak Digital Desk: अगर आप भी ‘मिर्जापुर’ के जबरा फैन हैं, तो अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए। वेब सीरीज की अपार सफलता के बाद अब ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। इस फिल्म से जुड़ा सबसे बड़ा अपडेट अभिनेत्री श्रिया पिलगांवकर ने दिया है, जिन्होंने पहले सीजन में ‘स्वीटी गुप्ता’ का यादगार किरदार निभाया था।

मिर्जापुर के पहले सीजन के आखिरी एपिसोड में मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) ने स्वीटी गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उस वक्त वह गर्भवती थीं और उनकी मौत ने गुड्डू भैया के साथ-साथ दर्शकों को भी झकझोर दिया था। लेकिन अब श्रिया पिलगांवकर ने इंस्टाग्राम पर क्लैपबोर्ड और पूरी स्टारकास्ट के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 8 साल बाद… अंदाजा लगाओ कौन मौत के मुंह से वापस आ गया है? मिर्जापुर फिल्म… फिलहाल शूटिंग चल रही है, जल्द मिलेंगे।

इस पोस्ट के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या स्वीटी गुप्ता फिल्म में फ्लैशबैक (पुरानी यादों) के जरिए दिखेंगी या कहानी में कोई ऐसा मोड़ आएगा जिससे उनकी वापसी होगी।

श्रिया की पोस्ट देखते ही फैंस ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। सबसे बड़ा सवाल विक्रांत मैसी यानी ‘बबलू भैया’ को लेकर उठ रहा है। पहले सीजन में बबलू और स्वीटी दोनों ही मुन्ना भैया के हाथों मारे गए थे। अब स्वीटी की वापसी की खबर सुनकर फैंस को उम्मीद है कि शायद बबलू भैया की झलक भी फिल्म में देखने को मिले।

फिल्म में नजर आएंगे मिर्जापुर के दिग्गज

फिल्म के सेट से जो ग्रुप फोटो सामने आई है, उसमें मिर्जापुर की असली ताकत एक साथ दिख रही है।

पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया)

अली फजल (गुड्डू भैया)

दिव्येंदु शर्मा (मुन्ना भैया)

श्वेता त्रिपाठी (गोलू गुप्ता)

रसिका दुगल (बीना त्रिपाठी)

अक्षय और सैफ के साथ ‘हैवान’ में भी दिखेंगी श्रिया

श्रिया पिलगांवकर इन दिनों अपने करियर के बेहतरीन दौर में हैं। ‘मिर्जापुर’ के अलावा वह जल्द ही प्रियदर्शन की फिल्म ‘हैवान’ में नजर आएंगी। इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान पूरे 18 साल बाद एक साथ पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।

Also Read: ‘ग्रामीण भारत की जीवनरेखा खत्म कर रही भाजपा’, कांग्रेस का बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.