वनडे कप्तान बनने के बाद शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया रवाना, रोहित और कोहली से हुई गर्मजोशी भरी मुलाकात
Sandesh Wahak Digital Desk: घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज़ में 2-0 से हराने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो गई है। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में तीन वनडे और पाँच टी20 मैचों की सीरीज़ खेलनी है, जिसकी शुरुआत 19 अक्टूबर से होगी। इस दौरे पर शुभमन गिल वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान के तौर पर अपने करियर का आगाज़ करेंगे।
शुभमन गिल को कप्तानी सौंपने के पीछे मुख्य चयनकर्ता ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को मुख्य कारण बताया था। इसी बीच, टीम के ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले कप्तान गिल और सीनियर खिलाड़ियों की मुलाक़ात का एक वीडियो सामने आया है।
𝙀𝙣 𝙧𝙤𝙪𝙩𝙚 𝘿𝙤𝙬𝙣 𝙐𝙣𝙙𝙚𝙧 ✈️
Of familiar faces and special reunions as #TeamIndia depart for the Australia challenge 😍#AUSvIND pic.twitter.com/ElV3OtV3Lj
— BCCI (@BCCI) October 15, 2025
रोहित शर्मा ने गिल को लगाया गले
बीसीसीआई द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना होने से पहले टीम होटल में नए वनडे कप्तान शुभमन गिल और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के बीच काफ़ी गर्मजोशी देखने को मिली। गिल जब रोहित से मिलने पहुँचे, तो दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। रोहित उस समय किसी काम में व्यस्त थे, लेकिन जैसे ही गिल ने उनकी पीठ पर हाथ रखा, दोनों के चेहरे पर मुस्कान आ गई।
रोहित शर्मा ने इस साल की शुरुआत में चैम्पियंस ट्रॉफी का ख़िताब अपनी कप्तानी में जीता था, जिसके बाद यह उनकी पहली मुलाक़ात थी। इसके अलावा, शुभमन गिल और सीनियर बल्लेबाज़ विराट कोहली की मुलाक़ात का वीडियो भी सामने आया है। यह मुलाक़ात ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए एयरपोर्ट रवाना होने के लिए टीम बस में हुई। जब गिल बस में चढ़े, तो कोहली सबसे आगे बैठे हुए थे। इस दौरान गिल ने कोहली से हाथ मिलाया और कोहली ने उन्हें शाबाशी भी दी।
विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ने अपना आख़िरी इंटरनेशनल मैच चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के फ़ाइनल के रूप में खेला था, और अब फ़ैंस उन्हें मैदान पर खेलते हुए देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
Also Read: Bareilly News: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 2.80 लाख रुपये की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

