Sid-Kiara: सिड-कियारा बनने वाले हैं पेरेंट्स, सोशल मीडिया पर फैंस ने सजेस्ट किए खास नाम!
Sid-Kiara: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इस खुशखबरी को खुद कपल ने 28 फरवरी को अपने फैंस के साथ शेयर किया था। जैसे ही यह गुड न्यूज सामने आई, वैसे ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। फैंस न सिर्फ कपल को बधाई दे रहे हैं, बल्कि उनके होने वाले बच्चे के नाम तक सजेस्ट करने लगे हैं।
सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए बेबी नेम्स

जैसे ही सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की, वैसे ही सोशल मीडिया पर उनके बेबी के नाम को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। हाल ही में एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट पिंकविला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें फैंस से कपल के बेबी के लिए नाम सजेस्ट करने को कहा गया।
इस पोस्ट पर यूजर्स ने कई दिलचस्प नाम सुझाए। कुछ लोगों ने सिड और कियारा के नामों को मिलाकर नाम बनाने की कोशिश की। सबसे ज्यादा ट्रेंड होने वाले नाम थे—
– सियारा (Sid + Kiara)
– सिरा
– स्किड
– किड
– किसी
हालांकि, कुछ यूजर्स ने इस पर मजेदार रिएक्शन भी दिए। एक यूजर ने लिखा, “किड? आप मजाक कर रहे हैं!” वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, “ओ प्लीज, स्किड? किसी? सिरा?”
सिड रख रहे हैं कियारा का खास ख्याल

पेरेंट्स बनने की इस खुशी के बाद जब सिद्धार्थ और कियारा पहली बार पब्लिक में नजर आए, तो उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इस वीडियो में सिड अपनी वाइफ कियारा का खास ख्याल रखते नजर आए।
गौरतलब है कि सिद्धार्थ और कियारा ने फरवरी 2023 में शादी की थी। उनकी वेडिंग फोटोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। अब जब यह जोड़ी अपने जीवन के नए सफर की शुरुआत करने जा रही है, तो फैंस भी उनकी इस जर्नी का हिस्सा बनने को बेताब हैं।
Also Read: Aamir Khan: आमिर खान ने किया फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें डिटेल में…

