सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में 13 से 17 अक्टूबर तक ‘भव्य सिद्धार्थ उत्सव’ का आयोजन, कुलपति प्रो. कविता शाह ने की घोषणा
Sandesh Wahak Digital Desk: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर, अपने स्थापना के दसवें वर्ष में प्रवेश करने जा रहा है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफ़ेसर कविता शाह ने रविवार को एक प्रेस वार्ता में घोषणा करते हुए बताया कि विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 13 से 17 अक्टूबर 2025 तक ‘भव्य सिद्धार्थ उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा।

विश्वविद्यालय की स्थापना कार्तिक कृष्ण पक्ष एकादशी को हुई थी, और आगामी 17 अक्टूबर 2025 को यह पर्व गौरव और गरिमा के साथ मनाया जाएगा।

पांच दिवसीय उत्सव में होंगे ये कार्यक्रम
कुलपति प्रो. कविता शाह ने बताया कि पांच दिवसीय ‘सिद्धार्थ उत्सव’ के दौरान विविध सांस्कृतिक, साहित्यिक, रचनात्मक, शैक्षणिक प्रतियोगिताओं, प्रदर्शनियों, पुस्तक मेला, फूड स्टॉल, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और व्याख्यानों का उत्साहपूर्वक आयोजन किया जाएगा। प्रो. शाह ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय की अकादमिक एवं सांस्कृतिक चेतना को नई ऊंचाई प्रदान करना है।

इस अवसर को भव्य और व्यापक स्वरूप देने के लिए कुलपति प्रो. कविता शाह की अध्यक्षता में रविवार को ऑडिटोरियम हॉल में यह प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने सभी जनपदवासियों, छात्रों और अभिभावकों से उत्सव में शामिल होने का अनुरोध किया।
रिपोर्ट : जाकिर खान
Also Read: UP Politics: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, बोले- भाजपा शासन में हर विभाग में भ्रष्टाचार

