Siddharthnagar News: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह कल, 37 मेधावियों को मिलेंगे गोल्ड मेडल

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद स्थित सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के 10वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 29 जून 2026 (सोमवार) को आयोजित होने वाले इस प्रतिष्ठित और भव्य समारोह से ठीक पहले विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्नातक (UG) और परास्नातक (PG) स्तर पर सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं की अंतिम मेरिट लिस्ट (श्रेष्ठता सूची) जारी कर दी है। इस बार विभिन्न संकायों और विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 37 होनहार मेधावियों को पदक एवं उपाधियां देकर सम्मानित किया जाएगा।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक सूची के मुताबिक, कला, वाणिज्य, विज्ञान और तकनीकी शिक्षा सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों जैसे बीए, बीकॉम, बीएससी, बीएड, बीसीए, बीपीएड, एलएलबी, एमए, एमएससी, एमकॉम, एमबीए और एमएड में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन मेडल के लिए किया गया है।

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह कल

5 जिलों के संबद्ध कॉलेजों का बढ़ा मान

इस बार मेडल तालिका में स्थान बनाने वाले मेधावी विद्यार्थी न केवल विश्वविद्यालय परिसर (कैंपस) से हैं, बल्कि सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज और बलरामपुर जनपदों के विभिन्न संबद्ध महाविद्यालयों से भी ताल्लुक रखते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों की कड़े परिश्रम, अनुशासन और उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता का वास्तविक सम्मान बताया है।

दीक्षांत समारोह को ऐतिहासिक और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विश्वविद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कल होने वाले इस गरिमामयी समारोह में कुलाधिपति, विश्वविद्यालय के आला अधिकारी, प्रख्यात शिक्षाविद, शिक्षक, भारी संख्या में छात्र-छात्राएं और कई गणमान्य अतिथि साक्षी बनेंगे।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: Siddharthnagar News: रंग लाई महिला थाना की पहल, मिशन शक्ति केंद्र की काउंसलिंग से 12 बिखरते परिवार हुए एक

Get real time updates directly on you device, subscribe now.