Siddharthanagar News: जमीनी विवाद बना खूनी संघर्ष, एक की मौत, तीन महिलाओं समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
Siddharthanagar News: नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के वार्ड नंबर 19 स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी के जगदीशपुर खुर्द में जमीनी विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई की है।
थाना सिद्धार्थनगर पुलिस ने मामले में तीन महिलाओं समेत छह वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लाइसेंसी SBBL बंदूक, चार जिंदा कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।
विवाद के बाद गोली मारने का आरोप
पुलिस के मुताबिक, 6 सितंबर को जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी।
आरोप है कि इसी दौरान रमाशंकर को लाइसेंसी SBBL बंदूक से गोली मार दी गई। गोली लगने से रमाशंकर की मौत हो गई, जबकि उनकी बहन सरोज घायल हो गईं।
मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जयप्रकाश धर दुबे उर्फ अकुल दुबे, रितिक पाण्डेय, बंश गोपाल धर दुबे, इन्द्रासनी दुबे, मानसी दुबे और कविता दुबे को बीएसए ग्राउंड से गिरफ्तार किया।
बंदूक, कारतूस और अन्य सामान बरामद
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर लाइसेंसी SBBL असलहा, चार जिंदा कारतूस, एक बेसबॉल बैट और कुदाल का लकड़ी का बेट बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, मामले में संबंधित धाराओं के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पूरी कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक थाना सिद्धार्थनगर नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।

