Siddharthnagar News: मामूली विवाद में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय पर एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शुक्रवार को विकास भवन कार्यालय के पास 22 वर्षीय युवक ईदू पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया, जिसमें उसका बायां हाथ शरीर से अलग होने से बाल-बाल बच गया। हमले के बाद शहर में हाथ कटने की अफवाह फैल गई, जिससे सनसनी फैल गई।

हमले का विवरण और पुलिस कार्रवाई

घायल युवक की पहचान थाना सिद्धार्थनगर क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर निवासी ईदू पुत्र फिरोज के रूप में हुई है। हमलावर की पहचान खजुरिया निवासी अरबाज और उसके एक अज्ञात साथी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, हमला एक मामूली विवाद के कारण हुआ।

चाकू के हमले से ईदू बुरी तरह घायल हो गया। उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर ले जाया गया, जहाँ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सिद्धार्थनगर थानाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य हमलावर अरबाज को रामपुरी चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Also Read: निघासन CHC में 29 सितंबर को मेगा हेल्थ कैंप, निशुल्क जांच और उपचार की मिलेगी सुविधा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.