Siddharthnagar News: दीवानी न्यायालय परिसर की कैंटीन और दुकानों की नीलामी 24 मार्च को, ऐसे उठाएं लाभ

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद में दीवानी न्यायालय परिसर स्थित विभिन्न दुकानों और कैंटीन के संचालन के लिए नीलामी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। माननीय जनपद न्यायाधीश के आदेशानुसार, मुख्यालय परिसर में स्थित कैंटीन, फल-जूस की दुकान और वाहन स्टैंड सहित अन्य व्यावसायिक स्थलों का ठेका नीलामी के माध्यम से दिया जाएगा।

24 मार्च को दोपहर 1:30 बजे होगी नीलामी

नीलामी समिति के अध्यक्ष एवं विशेष न्यायाधीश (SC/ST एक्ट) मनोज कुमार तिवारी ने ‘संदेश वाहक’ को एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि यह नीलामी आगामी 24 मार्च 2026 को अपराह्न 1:30 बजे जनपद न्यायालय के सभागार में आयोजित की जाएगी।

इन दुकानों/सेवाओं के लिए लगेगी बोली

न्यायालय परिसर में सुविधाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए निम्नलिखित श्रेणी की दुकानों की नीलामी निश्चित की गई है।

खान-पान: कैंटीन, फल एवं जूस की दुकान, भूजा की दुकान, बेकरी एवं जनरल स्टोर।

तकनीकी सेवाएं: फोटोकॉपी मय फोटोग्राफी की दुकान संख्या-1 और दुकान संख्या-2।

अन्य: स्टेशनरी की दुकान, पान की दुकान और वाहन स्टैंड का ठेका।

निर्धारित समय का रखें ध्यान

विशेष न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने स्पष्ट किया कि जो भी व्यक्ति इस नीलामी या ठेके की प्रक्रिया में भाग लेना चाहते हैं, वे निर्धारित तिथि और समय पर न्यायालय सभागार में उपस्थित रहें। उन्होंने सख्त हिदायत दी है कि तय समय के बाद आने वाले किसी भी व्यक्ति को नीलामी में शामिल नहीं किया जाएगा और न ही उनके किसी अनुरोध पर विचार होगा। यह स्थानीय बेरोजगारों और व्यापारियों के लिए एक सुनहरा अवसर है कि वे नियमानुसार इस प्रक्रिया में शामिल होकर स्वरोजगार का अवसर प्राप्त करें।

रिपोर्ट: जाकिर खान

 

Also Read: क्या है CAPF Bill, जिसे आज राज्यसभा में पेश करेंगे अमित शाह ?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.