Siddharthnagar News: बांसी में सजेगा सामूहिक विवाह का मंडप, DM और विधायक ने परखीं तैयारियां

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। बांसी स्थित रतन सेन महाविद्यालय में होने वाले इस बड़े आयोजन का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, बांसी विधायक जय प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया।

400 जोड़ों का होगा निकाह और पाणिग्रहण

जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि इस बार रतन सेन महाविद्यालय के प्रांगण में लगभग 400 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप गरीब परिवारों की बेटियों के हाथ पीले करने के लिए इस भव्य आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी है।

Siddharthnagar News: बांसी में सजेगा सामूहिक विवाह का मंडप, DM और विधायक ने परखीं तैयारियां

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। डीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आयोजन के दौरान किसी भी मेहमान या वर-वधू पक्ष को असुविधा न हो।

ट्रैफिक और पार्किंग: भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था और गाड़ियों की पार्किंग के लिए अलग से निर्देश दिए गए हैं।

महिला सुरक्षा: कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस टीम को मुस्तैद रहने को कहा गया है।

Siddharthnagar News: बांसी में सजेगा सामूहिक विवाह का मंडप, DM और विधायक ने परखीं तैयारियां

पारदर्शिता का निर्देश: जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि वर-वधू को दिए जाने वाले उपहारों और सामानों की सूची का एक बड़ा बैनर लगाया जाए, ताकि सभी को पता हो कि शासन की ओर से क्या मदद दी जा रही है।

भीषण गर्मी और भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए पीने के पानी के पर्याप्त इंतजाम और आपातकालीन निकास (Emergency Exit) की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही वीआईपी मूवमेंट के लिए अलग रूट प्लान तैयार करने को कहा गया है।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: Siddharthnagar News: पर्पल फेयर में दिव्यांगों ने बिखेरा अपनी प्रतिभा का जलवा, जगदंबिका पाल ने बांटे मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल

Get real time updates directly on you device, subscribe now.