Siddharthnagar News: भाकियू (टिकैत) ने ट्रैक्टर रैली निकालकर राष्ट्रपति को सौंपा 11 मांगों का ज्ञापन

Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) (टिकैत) ने बुधवार को सिद्धार्थनगर में जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने ट्रैक्टरों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर तक रैली निकाली और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। इस दौरान किसानों ने “बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ भारत छोड़ो, कॉरपोरेट खेती छोड़ो” जैसे नारे लगाए।

क्या हैं किसानों की मुख्य मांगें?

भाकियू (टिकैत) ने अपनी 11 मांगों में कई अहम मुद्दे उठाए, जिनमें से कुछ प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:

CETA और FTA का विरोध: किसानों ने कनाडा-यूरोपीय संघ व्यापार समझौते (CETA) और अमेरिका के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) का विरोध करते हुए कहा कि इससे किसानों की आय और छोटे कृषि व्यवसायों को नुकसान होगा।

MSP की गारंटी: किसानों ने C2+50 प्रतिशत के फार्मूले पर सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी की मांग की।

कर्जमाफी और उत्पीड़न बंद हो: किसानों ने कर्जमाफी की मांग करते हुए माइक्रो फाइनेंस कंपनियों द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न को बंद करने की अपील की।

बिजली का निजीकरण और स्मार्ट मीटर: किसानों ने बिजली के निजीकरण का विरोध किया और स्मार्ट मीटर नहीं लगाने की मांग की।

सरकारी पेंशन और स्कूल: किसानों ने सभी सरकारी पेंशन लाभार्थियों को 10,000 रुपये पेंशन देने की मांग की और साथ ही उत्तर प्रदेश में प्राथमिक स्कूलों को बंद करने की नीति का भी विरोध किया।

लगभग एक घंटे तक चले इस प्रदर्शन के बाद किसानों ने ज्ञापन सौंपा और शांतिपूर्ण तरीके से वापस लौट गए।

 

Also Read: Siddharthnagar News: मेडिकल कॉलेज में देशभक्ति और सामाजिक चेतना का संगम, नशामुक्ति की…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.