Siddharthnagar News: सांसद जगदम्बिका पाल ने किसानों में बांटे 286 पंपसेट, खेती की लागत घटाने के लिए सरकार दे रही बड़ी सब्सिडी

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद में ‘मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना’ के तहत किसानों को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। विकास भवन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विकास खंडों से आए किसानों को डीजल और इलेक्ट्रिक पंपसेट वितरित किए गए। योजना के तहत आवंटित 344 पंपसेटों के सापेक्ष प्रथम चरण में 286 पंपसेटों की आपूर्ति और वितरण का काम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और पंपसेट सौंपे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का लक्ष्य किसानों की आय दोगुनी करना है। इस योजना के जरिए किसानों को 50% या उससे अधिक की सब्सिडी दी जा रही है ताकि छोटे और सीमांत किसान भी आधुनिक सिंचाई सुविधाओं का लाभ उठा सकें और अपनी फसल की पैदावार बढ़ा सकें। मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना का उद्देश्य किसानों को सस्ती और सुलभ सिंचाई सुविधाएं देना है।

Siddharthnagar News: सांसद जगदम्बिका पाल ने किसानों में बांटे 286 पंपसेट, खेती की लागत घटाने के लिए सरकार दे रही बड़ी सब्सिडी

बड़ी राहत: डीजल और इलेक्ट्रिक पंप (0.5 से 5.0 HP तक) पर किसानों को ₹10,000 या उससे अधिक की सब्सिडी दी जा रही है।

पात्रता: इस योजना का लाभ मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के उन किसानों को मिल रहा है जो लघु या सीमांत श्रेणी में आते हैं।

कैसे करें आवेदन: इच्छुक किसान सिंचाई विभाग के पोर्टल या अपने नजदीकी ब्लॉक/कृषि कार्यालय में जाकर ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Siddharthnagar News: सांसद जगदम्बिका पाल ने किसानों में बांटे 286 पंपसेट, खेती की लागत घटाने के लिए सरकार दे रही बड़ी सब्सिडी

दिग्गजों की मौजूदगी में हुआ वितरण

इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह, बांसी विधायक राजा जय प्रताप सिंह और शोहरतगढ़ विधायक विनय कुमार वर्मा ने भी शिरकत की। सभी जनप्रतिनिधियों ने किसानों से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और संसाधनों का सही सदुपयोग करने की अपील की।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: Siddharthnagar News: वन विभाग के प्रहरी बसंत प्रसाद को दी गई भावभीनी विदाई, साथियों ने भेंट की रामचरितमानस

Get real time updates directly on you device, subscribe now.