Siddharthnagar: शोहरतगढ़ में 81 लाख की लागत से बनेगा सामुदायिक केंद्र, विधायक विनय वर्मा ने किया भूमि पूजन
Sandesh Wahak Digital Desk: सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ तहसील के महदेवा नानकार गाँव में बुधवार को एक नए सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास किया गया। इस केंद्र का भूमि पूजन शोहरतगढ़ के अपना दल (एस) विधायक विनय वर्मा ने किया। यह सामुदायिक केंद्र एकीकृत विकास योजना के तहत यूपी सिडको, सिद्धार्थनगर द्वारा बनाया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 80.81 लाख रुपये है।

विधायक विनय वर्मा ने बताया कि यह सामुदायिक केंद्र क्षेत्र के लोगों के लिए एक वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि इसके बनने के बाद ग्रामीणों को शादी-विवाह और अन्य समारोहों के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उन्हें काफी सुविधा होगी। उन्होंने यह भी जोर दिया कि निर्माण कार्य उच्च मानकों के अनुरूप होगा और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विनय वर्मा ने कहा कि इस तरह के विकास कार्य के लिए जिले से लेकर शासन तक काफी प्रयास करने पड़ते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी लोगों, एनडीए पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
Also Read: भारी बारिश और भूस्खलन ने जम्मू-कश्मीर में मचाई तबाही, 41 की मौत; सरकार ने की मुआवजे की घोषणा

