Siddharthnagar News: कांग्रेस ने तेज किया संगठन सृजन अभियान, बूथ स्तर तक बनेगी कमेटी

Sandesh Wahak Digital Desk: कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए सोमवार को सिद्धार्थनगर जिला कांग्रेस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने की, जिसमें पार्टी के सभी ब्लॉक अध्यक्षों की उपस्थिति रही।

बैठक में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प लिया कि 15 अगस्त 2025 तक जिले के हर बूथ पर बूथ कमेटी का गठन कर लिया जाएगा। यह अभियान कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने बताया कि संगठन सृजन अभियान जिले में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों का गठन पूरा हो चुका है और मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों का चयन भी कर लिया गया है।

इस नई टीम की सूची जल्द ही प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को भेजी जाएगी। उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि “पार्टी के सभी पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर काम कर रहे हैं और तय समय सीमा के भीतर सभी बूथों पर कमेटियों का गठन पूरा कर लिया जाएगा।”

बैठक में कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी रहे मौजूद

इस समीक्षा बैठक में कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार गुड्डू, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बहादुर सिंह और अनिल सिंह अन्नू, कोषाध्यक्ष रियाज़ मनीहार, महासचिव ऋषिकेश मिश्रा और शौकत अली शामिल थे।

साथ ही जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों ने भी बैठक में भाग लिया।

  • बढ़नी – इश्तियाक चौधरी
  • खेसरहा – गंगेश्वर राय
  • डुमरियागंज – मुकेश चौबे
  • बांसी – शिव कुमार दूबे
  • उसका – गुल मोहम्मद
  • लोटन – प्रमोद कुमार
  • नौगढ़ – रितेश त्रिपाठी
  • बर्डपुर – होरीलाल श्रीवास्तव
  • खुनियांव – श्याम किशोर पांडेय
  • जोगिया – कौलेश्वर पासवान
  • शोहरतगढ़ – अवध बिहारी
  • मिठवल – सिरपत गौड़

संगठन की मजबूती ही 2024 की तैयारी का आधार

बैठक में यह भी चर्चा हुई कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस की मजबूत वापसी के लिए संगठन का मजबूत ढांचा जरूरी है। ज़िला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक सक्रिय और समर्पित टीम का निर्माण ही पार्टी को जनता से जोड़ने का सबसे मजबूत जरिया बनेगा।

रिपोर्ट: जाकिर खान। 

 

Also Read: Bareilly News: महिला वकील ने गलती से दबा दिया एक्सीलेटर, होटल के रिसेप्शन में घुसी…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.