Siddharthnagar: कांग्रेस ने शुरू किया ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान, वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान

Siddharthnagar News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर देशभर में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के खिलाफ एक हस्ताक्षर अभियान शुरू किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अगुवाई में हल्लौर कस्बे में कैंप लगाकर सैकड़ों लोगों से एक परिपत्र पर हस्ताक्षर कराए गए। इस पत्र को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग को भेजा जाएगा।

‘लोकतंत्र की नींव खतरे में’

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि हमारा लोकतंत्र हर एक वोट की शक्ति पर टिका है, लेकिन आज यही नींव खतरे में है। उन्होंने आरोप लगाया कि अलग-अलग विधानसभाओं में लाखों असली मतदाताओं के नाम लिस्ट से गायब हैं, जबकि लाखों फर्जी लोगों के नाम जोड़ दिए गए हैं।

काजी सुहेल ने बताया कि इसके विरोध में कांग्रेस 15 अक्टूबर तक पूरे देश में 5 करोड़ लोगों के हस्ताक्षर कराएगी। इस अभियान के बाद इन हस्ताक्षरों को भारत निर्वाचन आयोग को सौंपकर वोट चोरी रोकने की मांग की जाएगी। इस दौरान जिला महासचिव आसिफ रिजवी, कोषाध्यक्ष रियाज मनिहार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

रिपोर्ट: जाकिर खान

 

Also Read: बलरामपुर में बाढ़ के बाद कटान की मार, राप्ती नदी ने उजाड़ी किसानों की जिंदगी, 500 बीघा फसल बर्बाद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.