सिद्धार्थनगर DM ने SIR अभियान का किया निरीक्षण, गणना प्रपत्रों के वितरण और फीडिंग में तेजी लाने के निर्देश

Sandesh Wahak Digital Desk: सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी (DM) शिवशरणप्पा जीएन ने सोमवार को सदर तहसील नौगढ़ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2025 (SIR) के तहत चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अभियान की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गणना प्रपत्र वितरण पर DM का जोर

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बूथ लेवल अधिकारी (BLO) द्वारा अब तक बांटे गए गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) और जमा किए गए प्रपत्रों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने उपजिलाधिकारी (SDM) को निर्देश दिया कि लेखपालों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी मतदाताओं को घर-घर जाकर गणना प्रपत्र प्राप्त करा दिए जाएं। डीएम ने कहा कि मतदाताओं द्वारा प्रपत्र भरने के बाद उन्हें बीएलओ, रोजगार सेवक और ग्राम प्रधानों के माध्यम से तुरंत प्राप्त कर लिया जाए।

फीडिंग कार्य में तेजी लाने का निर्देश

डीएम ने निर्देश दिया कि गणना प्रपत्रों की फीडिंग में तेजी लाई जाए। उन्होंने उन बीएलओ की सराहना की जिन्होंने 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया है और उनसे अपील की कि वे अन्य बीएलओ का सहयोग कर कार्य को शीघ्रता से पूरा कराएं।

इस निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य, तहसीलदार नौगढ़ देवेंद्र मणि त्रिपाठी, नायब तहसीलदार विजय श्रीवास्तव एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: जाकिर खान

 

Also Read: लखनऊ में युवा क्रिकेटर ने लगाई फांसी, सरोजनी नगर में किराए के मकान में हुई घटना

Get real time updates directly on you device, subscribe now.