Siddharthnagar News: कैंप लगाकर बनेंगे 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड

Siddharthnagar News: जिले में आयुष्मान भारत योजना की रफ्तार बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले के अधिकारियों को दो-टूक शब्दों में कहा कि गांव-गांव कैंप लगाकर लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। डीएम ने विशेष रूप से 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के बुजुर्गों पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए हैं।

हर उपकेंद्र का लक्ष्य, रोजाना 20 कार्ड

जिलाधिकारी ने योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए खंड विकास अधिकारी (BDO), चिकित्सा प्रभारियों और बाल विकास परियोजना अधिकारियों को आपसी तालमेल बैठाने को कहा है। उन्होंने लक्ष्य निर्धारित करते हुए निर्देश दिया कि हर उपकेंद्र पर प्रतिदिन कम से कम 20 आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से बनाए जाएं।

Ayushman Card Siddharthnagar News

डीएम ने बैठक में कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि आयुष्मान कार्ड बनाने में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर लक्ष्य पूरा नहीं हुआ या कार्य में लापरवाही मिली, तो संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। शिकायतों के आधार पर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कठोर प्रशासनिक और दंडात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है।

बैठक के दौरान डीएम ने कहा कि सरकार चाहती है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी मुफ्त इलाज की सुविधा मिले। आयुष्मान कार्ड न केवल इलाज का माध्यम है, बल्कि यह गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए एक बड़ा सहारा है। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे आगे आएं और इन कैंपों का लाभ उठाकर अपना स्वास्थ्य कार्ड बनवाएं।

Ayushman Card Siddharthnagar News

इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया, डीपीआरओ सच्चिदानंद झा, जिला पूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह सहित जिले के सभी खंड विकास अधिकारी और चिकित्सा प्रभारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: Siddharthnagar News: शिक्षकों के समायोजन के लिए कल फिर सजेगी काउंसलिंग की मेज, एडीएम की निगरानी में पूरी होगी प्रक्रिया

Get real time updates directly on you device, subscribe now.