सिद्धार्थनगर: DM शिवशरणप्पा ने किया निरीक्षण, 11 दिसंबर तक 100% डेटा फीडिंग का अल्टीमेटम

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के जनपद सिद्धार्थनगर में, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने सदर तहसील नौगढ़ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने जानकारी दी कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार, अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत घर-घर गणना (House-to-House Enumeration) की अवधि को बढ़ाकर 11 दिसंबर 2025 कर दिया गया है।

कार्य में तेजी लाने के निर्देश

जिलाधिकारी ने पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के लिए उपजिलाधिकारी (SDM) को निर्देश दिए कि लेखपाल अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (BLO) से समन्वय स्थापित करें और यह सुनिश्चित करें कि सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र (Enumeration Form) घर-घर जाकर प्राप्त कराए जाएं। इसके साथ ही मतदाताओं द्वारा भरे गए गणना प्रपत्रों को बीएलओ, रोजगार सेवक और ग्राम प्रधानों के माध्यम से जल्द से जल्द प्राप्त किया जाए। गणना प्रपत्रों की फीडिंग कार्य में तेज़ी लाई जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिन बीएलओ ने अपना 100% कार्य पूरा कर लिया है, वे अन्य बीएलओ का सहयोग कर कार्य पूर्ण कराएं।

बीएलओ का सम्मान

इसी क्रम में, जनपद सिद्धार्थनगर की तहसील शोहरतगढ़ में शत-प्रतिशत डिजिटलाइजेशन का कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित भी किया गया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य, तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी सहित कानून गो, लेखपाल और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: जाकिर खान

 

Also Read: सिद्धार्थनगर: DM ने दिए सख्त निर्देश, बोले- बिना पंजीकरण और फिटनेस के नहीं चलेंगे वाहन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.