Siddharthnagar News: नगर पंचायत अध्यक्ष के घर लूट, CCTV में कैद हुआ पूरा खेल

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक ऐसी चोरी हुई है जो अपराधियों की जल्दबाजी की कहानी कहती है। डुमरियागंज नगर पंचायत की अध्यक्ष शाजिया अतीक के घर में चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी लूट ली। मगर चोरों की एक भूल ने पूरा खेल बिगाड़ दिया और उनकी पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

Dumariyaganj Nagar Panchayat President Loot

यह घटना शनिवार की रात डुमरियागंज के गांधी नगर मोहल्ले में हुई। उस समय नगर पंचायत अध्यक्ष शाजिया अतीक अपने पति के साथ लखनऊ में इलाज करा रही थीं। चार चोरों ने खाली घर को निशाना बनाया। उन्होंने पहले मुख्य गेट का ताला तोड़ा, फिर घर के तीन कमरों में घुसकर चार अलमारियों के ताले भी खोल डाले। शाजिया अतीक के मुताबिक, चोर करीब ढाई लाख रुपये नकद और लगभग 13 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए।

Dumariyaganj Nagar Panchayat President Loot

चोरों को शक था कि घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और उनकी पहचान दर्ज हो सकती है। इसलिए वे सीसीटीवी का डीवीआर (रिकॉर्डिंग डिवाइस) ले जाने की योजना के साथ आए थे। लेकिन अंधेरे और जल्दबाजी में उनसे भारी गलती हो गई। उन्होंने डीवीआर की जगह इंटरनेट का राउटर उखाड़ लिया और वहीं छोड़ गए। इस गलती की वजह से पूरी चोरी की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रह गई और अब पुलिस के हाथों में मजबूत सबूत आ गया है।

Dumariyaganj Nagar Panchayat President Loot

सुबह पड़ोसियों ने टूटे ताले देखे तो पुलिस को खबर दी। फॉरेंसिक टीम ने निशान और सबूत जुटाए। हालांकि, इस घटना ने इलाके में सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग पूछ रहे हैं कि जब एक जनप्रतिनिधि का घर रात में इतनी आसानी से लूटा जा सकता है, तो आम आदमी की सुरक्षा का क्या होगा? लोग पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठा रहे हैं।

Dumariyaganj Nagar Panchayat President Loot

डुमरियागंज के क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार वर्मा और थाना प्रभारी प्रकाश यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज साफ दिख रही है। आसपास के दूसरे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी देखी जा रही है ताकि चोरों के आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: Varanasi News: सिल्वर ग्रोव स्कूल में ‘युगांतर’ थीम पर वार्षिक प्रदर्शनी–2025 का भव्य आयोजन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.