Siddharthnagar News: पुरानी पेंशन और 8वें वेतन आयोग के लिए फूंकेंगे बिगुल, लखनऊ में जुटेंगे लाखों कर्मचारी

सिद्धार्थनगर। जनपद के विकास भवन सभागार में शनिवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में कर्मचारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि पुरानी पेंशन बहाली और आठवें वेतन आयोग के गठन जैसी मांगों पर अब वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर अप्रैल के पहले सप्ताह में लखनऊ में एक विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

सरकार को अल्टीमेटम: ‘अब होगा दो-दो हाथ’

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बस्ती मंडल के अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति ने कर्मचारियों में जोश भरते हुए कहा कि प्रांतीय नेतृत्व ने अप्रैल में प्रदर्शन का मन बना लिया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए सरकार को पहले ही अल्टीमेटम दिया जा चुका है। प्रजापति ने कहा, “राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का हर घटक संगठन अब सरकार से दो-दो हाथ करने को तैयार है। लखनऊ का यह एक दिवसीय धरना ऐतिहासिक होगा।”

पुरानी पेंशन और 8वें वेतन आयोग के लिए फूंकेंगे बिगुल, लखनऊ में जुटेंगे लाखों कर्मचारी

सिद्धार्थनगर की पूरी तन्मयता: अनिल सिंह

जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए भरोसा दिलाया कि सिद्धार्थनगर के कर्मचारी तन-मन-धन से इस आंदोलन को सफल बनाएंगे। उन्होंने कहा कि जनपद की कार्यकारिणी हमेशा से आंदोलनों में आगे रही है। जल्द ही जिला कार्यकारिणी की मजबूती के लिए चुनाव कराने की घोषणा भी की जाएगी।

एकजुट हुए सभी संगठन

जिला मंत्री शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि परिषद से जुड़े सभी घटक संगठन इस लड़ाई में एक साथ हैं। बैठक में सफाई कर्मचारी संघ, ग्राम पंचायत अधिकारी एसोसिएशन, कृषि संघ और सिंचाई विभाग सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में पुरानी पेंशन बहाली (OPS) को अपना मुख्य एजेंडा बताया।

पुरानी पेंशन और 8वें वेतन आयोग के लिए फूंकेंगे बिगुल, लखनऊ में जुटेंगे लाखों कर्मचारी

बैठक में इनकी रही मौजूदगी

जनपद स्तरीय इस बैठक में पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, वीरेंद्र त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष महेश्वर पांडे, आशुतोष यादव, अभिनव ओझा, जगनारायण, अश्विनी पाठक और राम सागर सहित दर्जनों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: जाकिर खान

 

Also Read: Siddharthnagar News: तहसील दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, लापरवाह लेखपाल सस्पेंड

Get real time updates directly on you device, subscribe now.