Siddharthnagar News: ‘हर बच्चा स्कूल जाए’ अभियान को मिली नई गति, कपिलवस्तु में कार्यक्रम सम्पन्न

Sandesh Wahak Digital Desk: सिद्धार्थनगर जिले की नगर पंचायत कपिलवस्तु के अध्यक्ष प्रतिनिधि जावेद अहमद ने कहा कि शिक्षा किसी भी व्यक्ति, समाज और देश की सबसे बड़ी ज़रूरत है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की कि वे अपने बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराएं और उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजें, ताकि बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बन सके।

जावेद अहमद कंपोजिट विद्यालय सूर्यकुडिया में आयोजित “स्कूल चलो एवं विशेष नामांकन अभियान” के तहत निकाली गई जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर रहे थे। यह रैली सूर्यकुडिया, मदारीपुर और देवरिया होते हुए पुनः विद्यालय पर समाप्त हुई, जहां इसे एक जनसभा में बदल दिया गया।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जुड़े बच्चे

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी विजय सिंह ने भी अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा बच्चों का नामांकन केवल पहला कदम है, असली जिम्मेदारी उन्हें रोज़ स्कूल भेजने की है। तभी शिक्षा का उद्देश्य पूरा होगा और बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जुड़ सकेंगे।

उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी रामू प्रसाद ने कहा कि शिक्षा सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। परिषदीय विद्यालयों में योग्य शिक्षक और संसाधन हैं। किसी भ्रामक प्रचार या निजी स्कूलों के प्रभाव में आए बिना, अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में नामांकित करें।

पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री कलीमुल्लाह ने भी कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि जब तक शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास विभाग मिलकर काम नहीं करेंगे, तब तक शत-प्रतिशत नामांकन संभव नहीं होगा। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की।

बच्चों को वितरित की गईं पाठ्य पुस्तकें

कार्यक्रम में बच्चों को भी प्रोत्साहित किया गया। सड़क सुरक्षा पर आधारित चित्रकला, भाषण और क्विज प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही नए दाखिला लेने वाले बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें भी वितरित की गईं।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय बर्डपुर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। संचालन की ज़िम्मेदारी शमशुल हक़ ने निभाई।

इस कार्यक्रम में अनेक शिक्षक, अधिकारी और समाजसेवी शामिल हुए, जिनमें प्रमुख नाम थे आशीष कुमार सिंह (ब्लॉक समन्वयक, गुणवत्ता), शैलेन्द्र कुमार मिश्र (अध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक संघ बर्डपुर), अब्दुल अज़ीज़, सुशील कुमार सिंह, विजय चौधरी, राम प्रकाश, अभिषेक यादव, बलवंत चौधरी, केशव मणि मिश्र, सेराज अहमद, आराधना चौधरी, सरिता गौतम, सुनीता, रेनू यादव और अन्य कई शिक्षक-शिक्षिकाएं।

रिपोर्ट: जाकिर खान।

 

Also Read: Siddharthnagar News: लाठी-डंडों और ईंट से हमला कर बुजुर्ग की हत्या, तीन महिलाओं पर FIR

Get real time updates directly on you device, subscribe now.