सिद्धार्थनगर: 19 अक्टूबर को हेल्थ सिटी सुपर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का होगा भव्य उद्घाटन
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद मुख्यालय पर एक नई और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधा का शुभारंभ होने जा रहा है। नौगढ़-सिद्धार्थनगर स्थित उसका रोड, हुसेनगंज (रॉयल ग्रीन पार्टी लॉन मैरेज हाल के सामने) में “हेल्थ सिटी सुपर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल” (Health City Super Multi Specialty Hospital) का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। अस्पताल के डायरेक्टर अजय सिंह ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि हेल्थ सिटी सुपर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन रविवार, 19 अक्टूबर 2025 को होगा।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल और गोंडा के पूर्व सांसद एवं कुश्ती महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह होंगे।डायरेक्टर अजय सिंह ने बताया कि इस हॉस्पिटल में आधुनिक पद्धति और कुशल चिकित्सकों द्वारा 24 घंटे हर प्रकार की इलाज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने विशेषज्ञ सेवाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा निम्नलिखित रोगों का बेहतर इलाज उपलब्ध होगा ।
- श्वास, अस्थमा और टीबी
- शुगर, थॉयराइड और ब्लड प्रेशर
- एलर्जी, खांसी, जुकाम और बुखार
- जोड़ों का दर्द
- चर्मरोग और गुप्त रोग
- बाल रोग
- पेट, आंत और गैस संबंधी समस्याएं
- सर्वाइकल
- स्त्री एवं प्रसूति रोग
डायरेक्टर अजय सिंह, संयोजक रघुविंद सिंह, वैष्णो प्रताप सिंह (पूर्व उपाध्यक्ष, दिल्ली विश्वविद्यालय), शारिक आदिल और लकी गौड़ ने संयुक्त रूप से आम जनता से इस भव्य उद्घाटन समारोह में शामिल होने और हेल्थ सिटी की सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
रिपोर्ट: जाकिर खान
Also Read: आजम खां की तबीयत फिर बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, अब्दुल्ला आजम ने दी जानकारी

