सिद्धार्थनगर: 6 दिवसीय वार्षिक मेले का उद्घाटन, विधायक श्यामधनी राही ने किया फीता काटकर शुभारंभ
Sandesh Wahak Digital Desk: जनपद सिद्धार्थनगर के लोटन ब्लॉक क्षेत्र के सिकरी बाजार में लगने वाले 6 दिवसीय भव्य वार्षिक मेले का उद्घाटन बृहस्पतिवार को मुख्य अतिथि सदर विधायक श्यामधनी राही ने फीता काटकर किया। यह मेला स्थानीय लोगों के लिए सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है।

विधायक और ब्लॉक प्रमुख का संदेश
सदर विधायक श्यामधनी राही ने इस अवसर पर मेले के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह मेला न केवल हमारी सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करता है, बल्कि युवाओं में संस्कृति और परंपरा के प्रति सम्मान की भावना भी विकसित करता है। विधायक ने ज़ोर दिया कि यह मेला एक ऐसा मंच है जो रोजगार के अवसर पैदा करता है, युवाओं को स्वावलंबी बनाता है और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। ब्लॉक प्रमुख आशीष सिंह ने मेले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह कई वर्षों से लगातार लगते आ रहा है और हमारी सांस्कृतिक विरासत को संभाल कर रखा है।

आयोजकों के प्रयास की सराहना
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष बृजबिहारी मिश्रा ने मेला आयोजकों के प्रयासों की सराहना की और सभी से मेले में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने तथा अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने की अपील की। मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष योगेंद्र मौर्य उर्फ टाइगर ने बताया कि यह वार्षिक मेला पूरे छह दिन तक चलेगा।
इस उद्घाटन समारोह में मेला अध्यक्ष योगेंद्र मौर्य उर्फ टाइगर, मेला प्रबंधक मणिकांत शुक्ला, मंडल महामंत्री भाजपा रुद्र नारायण पाण्डेय, मेला कोषाध्यक्ष वजहुद्दीन, मेला सचिव रमेश पाण्डेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: जाकिर खान
Also Read: लखनऊ में 7 ताइक्वांडो चैंपियंस को मिली ब्लैक बेल्ट, डॉ. रफत ने कहा- अब बढ़ी प्रदर्शन की जिम्मेदारी

