सिद्धार्थनगर: नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी बाल अपचारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sandesh Wahak Digital Desk: सिद्धार्थनगर जनपद के थाना खेसरहा पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बाल अपचारी (Juvenile) को अपनी निगरानी में लिया है। विधिक प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल (संप्रेक्षण गृह) भेज दिया गया है।
घटना और कानूनी कार्यवाही
बांसी क्षेत्राधिकारी (CO) रोहिनी यादव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशों और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल मार्गदर्शन में की गई है।
आरोपी के विरुद्ध थाना खेसरहा में मु.अ.सं. 194/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 87, 137(2), 64(2)(ड़) सहित पाक्सो एक्ट (5/6) और एससी/एसटी एक्ट (3(2)5) जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र के नेतृत्व में गठित टीम ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इस आरोपी को पकड़ा।
पुलिस टीम का विवरण
आरोपी को निगरानी में लेने और न्यायालय तक पहुंचाने वाली टीम में निम्नलिखित अधिकारी व कर्मी शामिल रहे।
अनूप कुमार मिश्र (थानाध्यक्ष, खेसरहा)
रवि प्रताप सिंह (उप-निरीक्षक)
जालंधर प्रसाद (मुख्य आरक्षी)
ज्ञानेश्वर चौहान (आरक्षी)
रिपोर्ट: जाकिर खान
Also Read: सोनभद्र कफ सिरप तस्करी कांड: मुख्य सरगना शुभम जायसवाल समेत 4 आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम

