सिद्धार्थनगर: मंत्री अनिल राजभर और विधायक श्यामधनी राही ने किया हाईटेक बैरक हॉस्टल लोकार्पण
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने सोमवार को सिद्धार्थनगर पुलिस लाइन में नवनिर्मित 100 बेड वाले पुरुष बैरक हॉस्टल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ कपिलवस्तु के विधायक श्यामधनी राही और जिले के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिसिंग को मिलेगी मजबूती
लोकार्पण के दौरान मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता और उनकी सुख-सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस आधुनिक बैरक के बन जाने से ड्यूटी के बाद जवानों को आराम करने के लिए एक शानदार जगह मिलेगी। मंत्री जी ने जोर देकर कहा कि जब पुलिसकर्मियों को अच्छी सुविधाएं मिलेंगी, तो वे और भी बेहतर तरीके से जनता की सेवा कर सकेंगे और जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाएंगे।

आवास विकास निगम ने किया है तैयार
इस आलीशान बैरक हॉस्टल का निर्माण उत्तर प्रदेश पुलिस आवास विकास निगम द्वारा किया गया है। लोकार्पण के बाद मंत्री अनिल राजभर, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह, एसडीएम नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य समेत विकास और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: जाकिर खान
Also Read: यूपी ब्यूरोक्रेसी में बड़ा प्रमोशन: संजय प्रसाद और मुकेश मेश्राम समेत 5 IAS बने अपर मुख्य सचिव

