Siddharthnagar News: आत्मनिर्भर भारत के लिए वोट ज़रूरी, विधायक ने की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील
Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद की कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्याम धनी राही ने क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील की है। उन्होंने जोर दिया कि सशक्त लोकतंत्र के लिए यह अत्यंत आवश्यक है।
विधायक राही ने कहा कि जब आपका नाम मतदाता सूची में रहेगा, तभी आप अपने क्षेत्र, प्रदेश और देश के विकास के लिए सही सरकार और अपने पसंद के जनप्रतिनिधि का चयन कर पाएँगे।
विकसित भारत के संकल्प के लिए SIR फॉर्म भरें
‘संदेश वाहक न्यूज़’ से खास बातचीत के दौरान विधायक श्याम धनी राही ने बताया कि मतदाताओं को ऐसे जनप्रतिनिधि का चयन करना चाहिए जो हमारी संस्कृति, परंपरा और धर्म का सम्मान करते हुए 2047 तक आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत तथा उत्तम प्रदेश उत्तर प्रदेश के संकल्प को पूरा कर सके।
उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की अंतिम तिथि का हवाला देते हुए कहा, आज SIR का अंतिम दिन शेष है। जो लोग अपना गणना प्रपत्र (SIR फॉर्म) अभी तक अपने BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) के पास जमा नहीं कर पाए हैं, वे आज अवश्य जमा करें।
विधायक राही ने उन विवाहित महिलाओं के लिए एक विशेष स्पष्टीकरण दिया जिन्हें दस्तावेज़ संबंधी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि जिन विवाहित महिलाओं को अपने माता-पिता का 2003 का विवरण उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, वे अपना तथा अपने पति का विवरण भरकर अपना फॉर्म निःसंकोच जमा कर दें।
रिपोर्ट- जाकिर खान
Also Read: Siddharthnagar News: धार्मिक स्थलों पर हमले की घटनाओं के विरोध में सपा नेता ने SP को सौंपा ज्ञापन

