सिद्धार्थनगर हत्याकांड का खुलासा, संपत्ति के लिए बेटी और दामाद ने की बुजुर्ग पिता की हत्या

Sandesh Wahak Digital Desk: सिद्धार्थनगर पुलिस ने खेसरहा थाना क्षेत्र में हुई एक बुजुर्ग की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा किया है। 19 सितंबर को शिवपूजन लोधी नाम के जिस शख्स की खेत में हत्या की गई थी, उसे किसी और ने नहीं बल्कि उनकी सौतेली बेटी और दामाद ने ही अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या था मामला?

खेसरहा थाना क्षेत्र के कोटिया पांडेय गांव के रहने वाले शिवपूजन लोधी की उनके खेत में निर्मम हत्या कर दी गई थी। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम बनाई गई, जिसने फॉरेंसिक और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों के आधार पर जांच शुरू की। मंगलवार को टीम ने मृतक की सौतेली बेटी कविता और उसके पति मनोज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया जूता और पत्थर भी बरामद हुआ है।

संपत्ति का लालच बना हत्या की वजह

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि शिवपूजन लोधी अपनी जमीन किसी और को देना चाहते थे और दूसरी शादी करने की भी योजना बना रहे थे। कविता और मनोज को लगा कि अगर ऐसा हुआ तो उन्हें संपत्ति नहीं मिलेगी। इसी बात को लेकर वे नाराज थे। 19 सितंबर की रात को वे शिवपूजन से मिलने उनके खेत पहुंचे, जहां उन्होंने इस बात पर जमकर बहस की। जब शिवपूजन अपनी बात पर अड़े रहे और उन्हें डांटकर भगाया, तो दोनों ने मिलकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी मनोज और कविता को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।

रिपोर्ट: जाकिर खान

 

Also Read: Siddharthnagar: कांग्रेस ने शुरू किया ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान, वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.