Siddharthnagar News: सड़क निर्माण की धीमी गति पर डीएम नाराज, खुद सड़क खोदवाकर जांची गुणवत्ता
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने गुरुवार को नौगढ़ ब्लॉक में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क की गुणवत्ता और काम की धीमी गति पर गहरी नाराज़गी जताई।
काम की धीमी गति पर लगाई फटकार
डीएम ने सबसे पहले चिल्हिया परैया बर्डपुर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सड़क को खुदवाकर उसकी गुणवत्ता जाँची। काम की धीमी गति को देखते हुए उन्होंने सहायक अभियंता को सख्त निर्देश दिए कि काम को तय समय-सीमा के भीतर और पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
इसके बाद, उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बन रही गौरा से बजहा सड़क का भी निरीक्षण किया। यहाँ उन्हें काम पूरा मिला और सड़क की गुणवत्ता भी संतोषजनक पाई गई।
Also Read: जगदीशपुर में पैगंबर मुहम्मद का 1500वां जन्मदिन समारोह, तीन दिवसीय ‘जश्ने विलादत’ की तैयारी पूरी

