Siddharthnagar News: मेडिकल कॉलेज में डीएम का छापा, बोले- मरीजों के इलाज में कोताही बर्दाश्त नहीं

Siddharthnagar News: जनपद के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने आज माधव प्रसाद त्रिपाठी राजकीय मेडिकल कॉलेज का अचानक निरीक्षण किया। डीएम के इस औचक दौरे से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओपीडी से लेकर इमरजेंसी वार्ड और मर्चरी तक का बारीकी से मुआयना किया और व्यवस्थाओं में सुधार के कड़े निर्देश दिए।

Siddharthnagar News: मेडिकल कॉलेज में डीएम का छापा, बोले- मरीजों के इलाज में कोताही बर्दाश्त नहीं

मरीजों के बीच पहुंचे डीएम, जाना हाल-चाल

जिलाधिकारी ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों से सीधा संवाद किया। उन्होंने मरीजों से पूछा कि उन्हें समय पर दवाएं और भोजन मिल रहा है या नहीं। कुछ मरीजों ने सुविधाओं को लेकर शिकायतें कीं, जिन्हें डीएम ने बेहद गंभीरता से लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल समस्याओं के समाधान का आदेश दिया।

साफ-सफाई पर नाराजगी

अस्पताल परिसर में गंदगी और शौचालयों की बदहाली देख जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि साफ-सफाई में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि अस्पताल परिसर, शौचालय और पेयजल की जगह हर समय स्वच्छ होनी चाहिए। दवाओं का स्टॉक रजिस्टर और जांच रिपोर्ट की व्यवस्था पारदर्शी रहे। सभी आवश्यक दवाएं और उपकरण पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें ताकि मरीजों को बाहर न भटकना पड़े।

Siddharthnagar News: मेडिकल कॉलेज में डीएम का छापा, बोले- मरीजों के इलाज में कोताही बर्दाश्त नहीं

डॉक्टरों और स्टाफ की हाजिरी जांची

डीएम ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति रजिस्टर की भी जांच की। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी डॉक्टर और स्टाफ अपनी ड्यूटी पर समय से उपस्थित रहें और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करें। उन्होंने चेतावनी दी कि इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Siddharthnagar News: मेडिकल कॉलेज में डीएम का छापा, बोले- मरीजों के इलाज में कोताही बर्दाश्त नहीं

पोस्टमार्टम हाउस और मर्चरी का निरीक्षण

अपने दौरे के अंत में जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस और मर्चरी कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि मरीजों और उनके परिजनों को किसी भी स्तर पर असुविधा नहीं होनी चाहिए। इस दौरान सीएमएस डॉ. ए.के. झा, डॉ. संजय गुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: जाकिर खान

 

Also Read: UP OBC Reservation Update: अगली कैबिनेट में आयोग को मिलेगी मंजूरी, ओपी राजभर ने किया बड़ा ऐलान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.