Siddharthnagar News: दवा विक्रेता समिति की नगर इकाई का गठन, अनिरुद्ध राय बने अध्यक्ष और मजीबुल्लाह महासचिव
Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में दवा विक्रेता समिति की नई नगर इकाई का गठन किया गया है। रविवार को मुख्यालय स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में सर्वसम्मति से अनिरुद्ध राय को अध्यक्ष और मजीबुल्लाह को महासचिव चुना गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि जब शासन-प्रशासन नहीं सुनता, तब संगठन ही एकमात्र सहारा होता है जो शोषण और अत्याचार के खिलाफ लड़ता है।

कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे
शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि वे दवा विक्रेताओं के संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। इस दौरान औषधि निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने भी आश्वासन दिया कि उनके रहते किसी भी दवा व्यवसायी को कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने सभी को अपनी समस्याएं सीधे उन तक पहुंचाने को कहा, ताकि उनका तुरंत समाधान किया जा सके।
संगठन की एकजुटता पर जोर
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दवा विक्रेता समिति सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष मोहम्मद जमील सिद्दीकी ने कहा कि दवा व्यवसायियों के हक और शोषण के खिलाफ लड़ने के लिए संगठन बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि समिति हमेशा उनके साथ खड़ी है, चाहे सुख हो या दुःख।

इस दौरान नवगठित टीम की पूरी सूची भी जारी की गई, जिसमें हनुमान प्रसाद वैद्य को संरक्षक, संजय अग्रहरि को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अखिलेश यादव को कोषाध्यक्ष और वासुदेव पांडे को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा, जिला कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया, जिसमें इरशाद अनवर खां को जिला उपाध्यक्ष, सत्येंद्र गुप्ता को संगठन मंत्री और प्रदीप वर्मा को जिला संयुक्त मंत्री नियुक्त किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन नियाज़ कपिलवस्तुवी ने किया।
रिपोर्ट- जाकिर खान
Also Read: Varanasi News: पीएम मोदी के ‘मन की बात’ को विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों संग सुना

