Siddharthnagar News: हेल्थ सिटी हॉस्पिटल में भव्य फ्री स्वास्थ्य शिविर, 100 से अधिक मरीजों का हुआ इलाज
Siddharthnagar News: हेल्थ सिटी सुपर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, सिद्धार्थनगर के सौजन्य से रविवार को अस्पताल परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस शिविर में 100 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें दवाइयां भी दी गईं। शिविर में मरीजों को नि:शुल्क ओपीडी, नि:शुल्क दवाइयां, बीपी और शुगर जांच उपलब्ध कराई गई, साथ ही पैथोलॉजी जांच पर 50 प्रतिशत की छूट दी गई।
विशेषज्ञ डॉक्टरों ने किया इलाज
शिविर में मरीजों का इलाज डॉ. मजाज अहमद खान (M.B.B.S., M.D. Medicine), डॉ. नाज़रीन खान (M.B.B.S., DGO), डॉ. मोहिना खान (Consultant Physician) और डॉ. अमित नायक (M.B.B.S., M.S., F.A.I.S.) जैसे अनुभवी चिकित्सकों ने किया। हॉस्पिटल के संचालक अजय सिंह, राहुल गुप्ता और लकी ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के इलाज और दवाइयों पर विशेष छूट दी जाएगी।

हॉस्पिटल की आधुनिक सुविधाएं
हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि यहां 24×7 आपातकालीन सेवा, एडवांस यूटोलॉजी व लेजर सेंटर, आधुनिक पैथोलॉजी लैब, ICU, NICU, PICU, डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सामान्य व सिजेरियन डिलेवरी, नेत्र रोग उपचार और 24×7 एंबुलेंस सेवा उपलब्ध है। शिविर के दौरान मनोज कुमार, शारिका आदिल, नील कमल, रजत, सनी, वाहिद सिद्दीकी, गरिमा, रीमा, दिव्यांका, सुनीता और आशुतोष समेत कई लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: जाकिर खान
Also Read: Jaunpur News: खेत में मिली लावारिस नवजात बच्ची, जांच में जुटी पुलिस

